तात्कालिक चेतावनी

आवश्यक कार्य


भारत मौसम विज्ञान विभाग 1875 में स्थापित किया गया । यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा और मौसम विज्ञान और संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।

  • मौसम संबंधी प्रेक्षणों को लेना और मौसम से प्रभावित होने वाली गतिविधियों जैसे कृषि, सिंचाई, जहाजरानी, विमानन, अपतटीय खनिज तेल की खोज, आदि के श्रेष्ठ संचालन के लिए मौसम की वर्तमान और पूर्वानुमान संबंधी जानकारी प्रदान करना।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात, कालबैशाखी, धूल भरी आँधी, भारी वर्षा और बर्फ, शीत और उष्ण लहर आदि जैसी गंभीर मौसमी परिघटनाओं कीचेतावनी देना, जो जीवन और संपत्ति के विनाश के कारण बनते हैं
  • कृषि, जल संसाधन प्रबंधन, उद्योगों, खनिजतेल अन्वेषणऔर अन्य राष्ट्र निर्माण संबंधीगतिविधियों के लिए आवश्यक मौसम संबंधी आँकड़े प्रदान करना।
  • मौसम विज्ञान और संबद्ध विषयों में अनुसंधान को संचालित करना और बढ़ावा देना।
  • भूकंपों के स्थान और केंद्र बिंदु का पता लगाना और उनका पता लगाने और विकास परियोजनाओं के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंपीयता का मूल्यांकन करना।