तात्कालिक चेतावनी

खगोल विज्ञान केंद्र


खगोल विज्ञान केंद्र खगोल विज्ञान वैज्ञानिक उद्देश्यों से खगोल विज्ञान के ऑकडे आँकड़े नागरिक तथा धार्मिक उद्देश्य से राष्ट्रीय कैलंडर तैयार करने का उत्तरदायित्तव संभालने वाला भारत सरकार का नोडल कार्यालय है। सभी आँकडे अन्तर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान यूनियन (आई.ए.यू) के मानदडों पर आधारित नवीनतम खगोल विज्ञानी सूत्रों का उपयोग करके तैयार किए जाते है।

 

निम्नलिखित विशिष्ट ऑकडे संगणित और उनकी आपूर्ति की जाती है।


  • भारतीय सर्वेक्षण (Survey of India) हेतु ज्वार के अनुमान के लिए चंद्र घटना।
  • नागरिक निर्माण कार्य की बड़ी परियोजनाओं विद्युत संचार लाइनों और बड़ी सावर्जनिक बैठकों के लिए सौर ऑकड़े।
  • रेलवे संचार वायु सेना के लिए रेडार स्थापित करने और एन्टेना के संरेखण जाँचने तथा अटार्कटिका अभियान के दौरान वायुमंडलीय प्रेक्षणों के लिए सूर्य की स्थिति।
  • आकाशवाणी के लिए रेडियों ट्रांसमीटर संरेखण के लिए ध्रुवतारे के ऑकड़े सूर्य तथा चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय और रक्षा, विधिक, अपराध संसूचन संस्थाओं और वैज्ञानिक शोधों के लिए चन्द्रमा की स्थिति।
  • बड़ी संख्या में शोधार्थियों शौकिया खगोलविदों हेतु ग्रहण की स्थानीय स्थितियाँ।
  • सरकारी अवकाश की घोषणा के लिए त्योहारों की तिथियोंविदेशों में पर्यटन को बढ़ावा देने और पंचांग निर्माताओं के लिए अग्रिम रूप से सूचना प्रदान करना।